मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर मे विपक्ष पर जमकर बोला हमला, गठबंधन पूरी तरह से चित होगी

Voice Of News 24

21 May 2024 23:34 PM

सिद्धार्थनगर 

लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण खत्म हो गया है। सभी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।वहीं आज डुमरियागंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित किया। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में एक ही गूंज है कि फिर एक बार मोदी सरकार आएगी, पूरा देश कह रहा की जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। जनता जनार्दन के जो भाव दिखाई दिए हैं, उसके अनुसार 4 जून को परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है। फिर एक बार केंद्र में मोदी सरकार और 400 पार का मिशन भाजपा पूरा करेगी सपा – कांग्रेस और उनका गठबंधन पूरी तरह से चित हो जाएगा।

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने सपा कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के हर माफिया से सपा का संबंध है।उनकी संवेदना माफिया के प्रति होती है, गरीबों और जनता के प्रति नहीं।

 

2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।पाकिस्तान में अगर पटाखे भी बजते हैं तो पाकिस्तान सफाई देता है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हर सुबह घोटाला और आतंकवादी घटनाओं की खबरें देखने और सुनने को मिलती थी। जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा हो गया है।