अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए बोली इस बार जीत की हैट्रिक लगायेगी बीजेपी।

Voice Of News 24

18 May 2024 01:32 Am

सिद्धार्थनगर 

अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए बोली इस बार जीत की हैट्रिक लगायेगी बीजेपी।

जनपद सिद्धार्थनगर में वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में अनुप्रिया पटेल ने विशाल जनसभा को किया संबोधित। संबोधन के दौरान बीजेपी द्वारा किये गये कार्यों को गिनाती हुई नजर आईं।


उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि इस बार बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है, जिसमें देश की जनता हर्षोल्लास के साथ अपना अपार समर्थन दिखा रही है।
उन्होंने जनता से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज पर बैठे, अब वो दिन दूर नहीं जो मोदी जी ने सपना देखा है।


इसके बाद अनुप्रिया पटेल ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा,और कहा 10 वर्ष पहले जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं थे तब विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे कमजोर देशों में पांचवें स्थान पर देखी गयी थी, लेकिन मोदी जी की सरकार ने 10 सालों के अन्दर ही भारतीय अर्थव्यवस्था को पंख लगाकर उड़ान भर दी है, और आज भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना टाॅप पांच देशों में की जाती है।

साथ ही भारत की आम जनता को परेशान न होना पड़े इसके लिए मोदी जी ने हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी कराये है।
लोगों को विश्वास दिलाया कि मोदी जी की सरकार बनने के बाद बीजेपी ने 100 दिनों की कार्यसूची पहले ही तैयार कर ली है, इस पर तुरंत कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा। अन्त में कहा कि बीजेपी खोखले दावे नहीं करती बल्कि समर्पण और संकल्प के साथ करती है।
जनता की उत्साह देखते हुए कहा कि इसी तरह के उत्साह और समर्थन से डबल इंजन की सरकार की एक बार फिर न्यू पड़ेगी।