बैंक जा रही बुजुर्ग महिला के चक्कर आने से सड़क पर गिर कर मौत

Voice Of News 24 

17 May 2024 16:53PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के पथरा थाना क्षेत्र के बनकटा मार्ग पर स्थित पथरा ताल के पास बुजर्ग महिला को चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर जाने से मौत हो गई.जानकारी केअनुसार ग्राम रमवापुर निवासिनी एक महिला की पथरा बनकटा मार्ग पर अचानक सड़क पर गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे की है।

रमवापुर निवासिनी बानो पत्नी कुतुबुद्दीन (55) अपने घर से पैदल चलकर पथरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पैसा निकालने जा रहीं थीं। अभी वह पथरा बनकटा मार्ग पर स्थित पथरा ताल के पास ही पहुंचीं थीं कि अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। जिससे उनके सिर के पिछले हिस्से में काफी चोट लग गई, और खून भी बहने लगा। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। उधर से गुजर रहे किसी राहगीर ने महिला को मृतक देख इसकी सूचना आकर पथरा चौराहे पर दी। जानकारी मिलते ही पथरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जबकि सूचना मिलते ही परिजन भी आ गये। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मृतका का निधन स्वाभाविक रूप से हुआ है, परिवार वालों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कराकर उन्हें सौंप दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.