बलरामपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे ब्रजेश पाठक,जमकर सपा और कांग्रेस को घेरा ,कहा सपा ने गुंडे व माफियाओं को पैदा करने का काम किया

Voice Of News 24 

16 May 2024 11:51 AM

बलरामपुर

सपा ने प्रदेश में गुंडे व माफियाओं को पैदा करने का काम किया था। बहन बेटियों की आबरू खतरे में थी। प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। आज भाजपा शासन काल में माफिया या तो प्रदेश छोड़ रहे हैं या फिर गले में तख्तियां लटकाकर थाने में सरेंडर कर रहे हैं। भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है। यह बातें उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को गैसड़ी विधानसभा के पिपरा चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सर्वाधिक लोकप्रिय नेता मोदी हैं। जिनका मुकाबला भ्रष्टाचारियों से है। कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे कई लोग सलाखों के पीछे हैं। कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला कर देश को लूटने का काम किया था। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया है। हर गरीब को पक्का मकान दिया गया है। घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं। सरकारी स्कूलों में कांवेंट की तरह सुविधाएं मिल रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश के जिलों की बिजली सैफई चली जाती थी। आज लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने वन डिस्ट्रिक वन माफिया दिया था। भाजपा ने वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट देने का काम किया है। सपा सरकार में पैसे देकर नौकरी और तैनाती मिलती थी। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था। आज उत्तर प्रदेश देश का नम्बर वन प्रदेश बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन पिछली बार की तरह इस बार भी फेल होगा। इंडी गठबंधन के लोग एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं का बखान किया।

उन्होंने लोकसभा श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैसड़ी विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू को जिताने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, रवि मिश्रा, डा. अजय सिंह पिंकू, राकेश सिंह, विनय प्रकाश त्रिपाठी, प्रिंस वर्मा, रवि वर्मा, अवधेश तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपाई व सहयोगी दलों के लोग मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.