राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा

Voice Of News 24 

13 May 2024 10:44 AM

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 61वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 141 रन बनाए। 142 रन के लक्ष्य को 10 गेंद पहले 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अंक तालिका में अपनी प्लेऑफ की स्थिति मजबूत की।

इस जीत के सीएसके को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। राजस्थान हार के बावजूद दूसरे स्थान पर बनी हुई है और एक जीत का इंतजार कर रही है। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और रचिन रविंद्र 27 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए। इसके बाद चेन्नई के लगातार  विकेट गिरते रहे लेकिन कप्तान ऋतुराज ने मोर्चा संभाले रखा और टीम को 10 गेंद पहली ही जीत दिला दी। वह 41 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे तो समीर रिजवी ने 8 गेंदों में 15 रन की पारी खेली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.