महाराजगंज: ‘मजदूर दिवस’ के दिन दर्दनाक हादसा..ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

Voice Of News 24 

01 May 2024 23:01 PM

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंगला चौराहे के पास आज बुधवार की शाम लाभग पांच बजे दिल दहला देने वाली घटना घटी ईट भट्ठे की दीवार गिरने से पांच मजदुर दब गए।इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन मजदुर की दर्दनाक मौत हो गई . दो मजदूर गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भेज दिया गया हैं।घटना की सूचना पर घटनास्थल पर एसडीएम सहित पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मजदूर दिवस के दिन महाराजगंज में दिल दहलाने वाला बड़ा हादसा हो गया. यहां ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिला मजदूर शामिल हैं. हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं. सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं. भट्ठे से ईंट निकालते समय दीवार गिरने से हादसा हुआ है. हादसे के बाद घटनास्थल पर हंगामा मच गया. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई.पुलिस ने मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बेबी पत्नी बृजभूषण अग्रहरि का के ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान घटना घटी है।पूरे मामले की जांच की जा रही है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे से भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में चीख-पुकार मच गई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कैसे हुआ हादसा

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंगला चौराहे पर स्थित ग्राम सभा करमहा के नौसागार ईंट भट्ठे की है. बुधवार को भट्ठे से ईंटे निकालने का काम चल रहा था. भट्ठे से मजदूर ईंटे निकाल रहे थे. अचानक ईंटे निकालते समय हादसा हो गया. भट्ठे की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे में ईंट निकलने का काम कर रहे पांच मजदूर दब गए. हादसे से वहां हंगामा मच गया. घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग दीवार के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.