सिद्धार्थनगर डुमरियागंज से भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल के नामांकन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए शामिल

Voice Of News 24

o1 May 2024 22:03 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज लोकसभा सीट से भाजपा से प्रत्याशी व वर्तमान सांसद जगदम्बिका पाल ने आज नामांकन किया।भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय बाहर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन कच्छ में नामांकन किया। नामंकन के बाद नामंकन जनसभा का आयोजन था जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व उप मुख्मंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए.

जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्मंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और साथ ही मोदी और योगी की योजनाओं को जनता के बीच में रखा पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।

वही सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के मैंनोफेस्टो को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आएगी तो महिलाओं का गहना जेवर भी ले लेगी और जिनके पास जमीन ज्यादा है उसका आधा हिस्सा लेकर सरकार अल्पसंख्यकों को दे देगी।

मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि जगदम्बिकापाल इस बार भी जीतेंगे और मोदी की लहर चल रही है। भाजपा 400 पार करेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान को लेकर जो बात कर रही है उनकी नेता इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या पहले ही इमरजेंसी लगाकर की थी। अब कांग्रेस जनता के बीच में झूठे वादे लेकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.