कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

Voice Of News 24

30 Apr 2024 09:28 AM

आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कल कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार खेल खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले मे 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली की टीम बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. दिल्ली की टीम 20 ओवर में सिर्फ 153 रन बना सकी. जवाब में कोलकाता ने 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कोलकाता की जीत में वरुण चक्रवर्ती का अहम योगदान रहा जिन्होंने महज 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं बल्लेबाजी में फिल सॉल्ट ने 33 गेंदों में 68 रन ठोके. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5 छक्के और 7 चौके लगाए.

https://x.com/IPL/status/1785002170913267776

दिल्ली कैपिटल्स के पास इस मैच को जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका था लेकिन केकेआर ने ऐसा होने नहीं दिया. केकेआर ने 9 मैचों में छठी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर काबित है. राजस्थान की टीम पहले नंबर पर है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.