बहुजन समाज पार्टी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की 10वीं सूची,अमेठी से बदला प्रत्याशी

Voice Of News 24 

30 Apr 2024 08:53 AM

लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के तीन और सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है। सोमवार 29 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी करते हुए तीन और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।


बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी सूची में प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं झाँसी से रवि प्रकाश कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है. जबकि अमेठी से घोषित प्रत्याशी रवि प्रकाश मौर्या की जगह पर नंन्हे सिंह चौहान को अपना टिकट दिया है.अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. एक दिन पहले पार्टी ने अपनी 9वीं सूची जारी की थी जिसमें अमेठी से उम्मीदवार की घोषणा की गई थी जिसे अब बदल दिया गया.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.