राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से किया नामांकन, कई दिग्गज रहे शामिल

Voice Of News 24 

30 Apr 2024 00:25 AM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण 20 मई को मतदान होगा, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत के हैट्रिक दिलाने के लिए राजनाथ सिंह चुनावी मैदान में हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे.उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य, राज्य भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और सुधांशु त्रिवेदी भी ‘लखनऊ विकास यात्रा’ के  रथ के ऊपर नजर आए.

इस जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा. नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की.उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए. मंदिर से सीधे हजरतगंज पहुंचे। वहां से रोड शो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल गया.लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है, जो काम अटलजी के समय में शुरू हुआ था, उसको राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.