Voice Of News 24
29 Apr 2024 pm
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गडरखा गांव की घटना रविवार रात की है। अवैध मिट्टी खनन मे लगी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।बताते चले की इस हादसे मे ट्रैक्टर ट्राली मे आग लग गई और ट्रैक्टर चालक नीचे दब गया। चालक लाख प्रयास के बाद भी नहीं निकल पाया और चल कर मौके पर ही मौत हो गई।
क्या है घटना
जनपद मे अवैध खनन जोरो पर है जानकारी के अनुसार गडरखा गांव मे प्रशासन की मिली भगत ले अवैध मिट्टी खनन का चल रहा था रविवार रात को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अकरा गांव निवासी मायाराम 30 खेत में मिट्टी गिराने के बाद ट्रैक्टर को सड़क पर चड़ा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर पलट गया।पलटते ही ट्रैक्टर मे आग लग गई। उसके नीचे दबने के कारण चालक की जल कर मौके पर ही मौत हो गई।

आज सोमवार सुबह आसपास गडरखा गांव के लोगों ने देखा की गांव के बाहर एक ट्रैक्टर जल रहा है। और यह खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दि गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया किसी तरह ट्रैक्टर की आग को बुझाया और शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।













