Voice Of News 24
27 Apr 2024 1017 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2024 महाकुम्भ की शुरुआत होने वाली है.वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पुरुष टी20 विश्व कप 2024 से पहले, आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए महान भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। 20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज में अब ज्यादा दिन शेष नहीं रह गए हैं,1 जून से शुरू होगा 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा.
https://x.com/ICC/status/1783790973266321745
आईसीसी की तरफ से लिए गए इस बड़े फैसले से युवराज सिंह भी काफी प्रसन्न हैं. उन्होंने अपनी प्रसन्नता को जाहिर करते हुए कहा है, ‘टी20 विश्व कप के साथ कुछ खास यादें जुड़ी हुई हैं. इसमें 1 ओवर में लगाए गए 6 छक्के भी शामिल हैं. इसलिए आगामी टूर्नामेंट का हिस्सा बनना बेहद रोमांचकारी है, जो बहुत बड़ा संस्करण बनने वाला है.

















