निचलौल: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , परिजनों में मचा कोहराम

Voice Of News 24 

21 Apr 2024 22:28PM

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के हरदी ग्राम सभा मे आज रविवार शाम की घटना सामने आई हैं। एक किशोरी ने अपने घर के अंदर कमरे मे टुपट्टा लगा कर आत्महत्या कर ली | इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई ! इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

जनकारी के अनुसार हरदी गांव निवासी मीना देवी ने पुलिस के पुछताछ मे बताया की पूजा 17 की दिमागी हालात ठीक नहीं था। वह मानसिक रूप से कमजोर थी। मृतक की मां ने बताया की रविवार शाम को कुछ कामकाज मे व्यस्त हो गई। इसी दौरान बेटी पूजा ने घर के अंदर ही टुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परीवार ने कोहराम मच गया। इस घटना से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।
इस घटना की जानकारी देते हुऐ निचलौल थानाध्यक्ष सत्प प्रकाश सिंह ने बताया शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमोर्टम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाहि की जाएगी.