बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 11 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

Voice Of News 24 

16 Apr 2024 11:21 AM

उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अब बसपा भी आक्रामक मूड में दिख रही है।इस बीच मंगलवार यानी 16 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी

बहुजन समाज पार्टी के तरफ से जारी इस लिस्ट के तहत मायावती ने मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव, बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटे लाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रूखाबाद से क्रांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा शमशुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपुर से श्रीकला सिंह, गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह, वाराणसी से अतहर जमाल लारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, जौनपुर पर मायावती ने जिस प्रत्याशी पर भरोसा जताया है उसको लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म होता नजर आ रहा है।

दरअसल,बहुजन समाज पार्टी के तरफ से जौनपुर लोकसभा सीट के लिए धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें, बहुजन समाज पार्टी के मुखिया ने ये फैसला ऐसे समय पर लिया है जब धनंजय सिंह खुद जेल की सजा काट रहे है। ऐसे में जौनपुर से उनकी पत्नी को खड़ा करने से इस बार का चुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.