नौतनवा: पूर्व मंत्री अमरमणि के नौतनवा आवास की कुर्की के लिए पहुंची बस्ती पुलिस टीम

Voice Of News 24 

13 Apr 2024 22:44 PM

मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के कार्यालय की कुर्की करने शनिवार को नौतनवां पहुंची बस्ती पुलिस दो कमरों को सील करके लौट गई। कुर्की की कार्रवाई बस्ती के एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर हो रही है।पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के महराजगंज जिले के नौतनवा स्थित आवास की कुर्की के लिए बस्ती पुलिस टीम पहुंच गयी.कुरूकी में सहयोग के लिए महराजगंज जनपद के कई थानों की पुलिस टीम एवं स्थानीय मजिस्ट्रेट सहित राजस्व टीम भी मौके पर मौजूद।

बताते चले कि 2001 में बस्ती के एक व्यापारी के बेटे के अपहरण के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी फरार चल रहे हैं। फरार चल रहे एमपी एमएलए कोर्ट ने अमरमणि त्रिपाठी की संपत्तियों को कुर्क करने का दिया था। इस आदेश के क्रम में आज नीनवार थी दोपहर करीब 11:00 बजे बस्ती पुलिस पूरे दल बल के साथ नौतनवा स्थित अमरमणि का आवास पर पहुंच गई है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

बता दें कि पूर्व मंत्री के खिलाफ यह कार्रवाई बस्ती में व्यापारी के बेटे अपहरण मामले में फरार होने के चलते की गई है। अमरमणि को अदालत में सरेंडर होना था। अमरमणि सरेंडर नहीं हुए, जिसके चलते उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है।
क्या था मामला
छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृत बालक मिला था, वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि का था। अमरमणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी है।