सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो स्लोगन के साथ निकाली जागरूकता रैली

Voice Of News 24 

10 Apr 2024 23:41PM

बलरामपुर

सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो। आधी रोटी खाएंगे, मतदान करने जाएंगे इन स्लोगन के साथ बुधवार को सूर्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर वीर विनय चौराहा, चौक बाजार, मेजर चौराहा होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुआ।

रैली में लोगों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक विनय तिवारी ने कहा कि जिले का मतदान प्रतिशत हमेशा काम रहता है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी हम मतदाताओं की होती है। सभी लोग अपने घर से अवश्य निकले तथा मतदान करें ताकि मतदान प्रतिशत बड़े एवं अच्छी साफ सुथरी सरकार बन सके।

विद्यालय प्रधानाचार्य रंजू तिवारी ने कहा कि सरकार भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान चला रही है। सरकार का अभियान तभी सफल होगा जब मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हम लोग अपने घर से निकलकर पोलिंग स्टेशन पर जाएंगे और मतदान करेंगे। विद्यालय शिक्षक शकुंतला मिश्रा ने कहा कि हम सब ने ठाना है मतदान प्रतिशत बढ़ता है इसी उद्देश्य से विद्यालय के बच्चों के साथ हम लोग लोगों को जागरूक करने के लिए निकले हैं। इस अवसर पर कुमारी पूजा, आशा सिंह, नूतन श्रीवास्तव, ममता यादव, शालिनी सिंह, ज्योत्सना वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.