स्कूल के सामने रखा बिजली ट्रांसफार्मर दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत

Voice Of News 24

10Apr 2024 11:57 AM

विधुत विभाग की लापरवाही के चलते शिक्षा का मंदिर के सामने खुले मे रखा ट्रांसफार्मर दे रहा बड़ी घटना को दावत ।

धानी

Voice Of News 24-Exclusive महराजगंज: के धानी क्षेत्र के नगवा विधुत विभाग की लापरवाही के चलते प्राथमिक विद्यालय नगवा के मुख्य गेट के सामने रखे ट्रांसफार्मर बड़ी हादसे को दावत दे रहा हैं। छात्रों के अलावा गांव के बच्चे भी उसी रास्ते से होकर स्कूल मे खेलने जाते है। स्कूल मे बच्चों की संख्या भी अच्छी है।

जानकारी के अनुसार धानी ब्लाक के ग्राम सभा नगवा मे बने प्राथमिक विद्यालय के रास्ते मे बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर
लगा है स्कूल के बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती जबकी ट्रांसफार्मर के नीचे गांव का गंदा पानी बह रहा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा कभी विभाग की लापरवाही से छात्रों के जीवन पर खतरा भडरा रहा है। कोई घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा |

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.