सड़क किनारे झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को दावत

Voice Of News 24

09 Apr 2024 22:55PM

कोल्हुई

कोल्हुई क्षेत्र के बृजमनगंज -कोल्हुई मार्ग से होकर गुजरने वाली बिजली के तार बहुत नीचे आ गए है।वैसे तो उपकेंद्र से बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए तार कई जगह मानक से नीचे लटके हुए है।खेतो में कई जगह बिजली के तार इतने नीचे आ गए है कि किसानों को फसल कटाई के लिए कंबाइन ले जाना मुश्किल हो गया है।

 

अब देखने को मिल रहा है कि सड़क के किनारे से गुजरे तार भी जमीन के करीब झूल रहे है ।जिसके चलते बड़ी घटना हो सकती है।ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी की लापवाही किसी दिन भारी पड़ सकती है।और मांग किया कि जितने जल्दी हो सके नीचे झूलते तारो को सही कराया जाए।इस संबंध में एसडीओ बीपी सिंह ने बताया कि तार को सही कराने का निर्देश दिया गया है।