Voice Of News 2024
08 Apr 2024 18:30PM
बृजमनगंज
बृजमनगंज ब्लाक क्षेत्र के बेलौही में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें सैकड़ों एकड़ फसल जल कर राख हो गया।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।और अनेक गांवों के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।लोग काफी परेशान हैं।फायर ब्रिगेड को फ़ोन मिलाया जा रहा है लेकिन फोन नही लग रहा है।आग की विभीषिका से अफरातफरी मच गया है। लोगों का भारी नुक़सान हो गया है।इस प्रकार स्थानीय किसानों में इस नुकसान से मातम सा छा गया है।
किसान के आय का एक मात्र श्रोत खेती ही होती है और किसान फसल की पैदावर करके आय प्राप्त करता है. चैत महीने में गेहूं की फसल होती है और जमकर इन दिनों गेंहू की कटाई हो रही है.गांव में गेंहू की फसल पूरी तरह पक कर तैयार और अब दो चार दिन में गेहूं कटने ही वाला था.लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था.बृजमनगंज ब्लाक क्षेत्र के बेलौही में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें सैकड़ों एकड़ फसल जल कर राख हो गया. किसानों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया.


















