Voice Of News 24
08 Apr 2024 17:27 PM
गिलौला
श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के में दर्दनाक हादसा सामने आया है. लंगडी मोड़ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार तोड़ घर में घुस गई. हादसे में कमरे में पढ़ाई कर रहे पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र गोरखपुर का रहने वाला है. हादसे से इलाके में कोहराम मच गया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
गोरखपुर का रहने वाला आयुष पांडे पॉलिटेक्निक का छात्र है. वह रात में पढ़ाई कर रहा था.अचानक से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार मकान की दीवार से टकरा गई. तेज आवाज के साथ मकान की दीवार गिर गई. दीवार वाले कमरे में आयुष पढ़ाई कर रहा था. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. कार की टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. सुबह के वक्त हुए हादसे पर लोग इकट्ठा हो गए.
आयुष को इलाज के लिए गिलौला सीएससी अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में आयुष की मौत हो गई. छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. हादसा सुबह करीब 3 बजे का है. पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है. कार की टक्कर से मकान में भी काफी नुकसान हुआ है
छात्र आयुष पांडे पढ़ाई में काफी होशियार था, मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि आयुष हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहता था. हादसे वाली रात भी वह पढ़ाई कर रहा था तभी हादसा हो गया.


















