Voice Of News 24
08 Apr 2024 15:50 PM
आईपीएल 2024 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया।लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को लखनऊ में हुए आईपीएल मैच में अपने शानदार खेल दिखाते हुए गुजरात टाइटंस को 33 रन से हरा दिया।गुजरात की टीम 164 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 130 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यश ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने भी शानदार खेल दिखाते हुए तीन विकेट लिए।
गुजरात की ओर से सिर्फ ओपनर बी. साई सुदर्शन ही कुछ प्रतिरोध कर सके।इससे पहले मार्कस स्टोइनिस की शानदार हाफ सेंचुरी बनाई। स्टोइनिस की मजबूत पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच विकेट पर 163 रन बनाये। लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत में कप्तान के. एल. राहुल और निकोलस पूरन ने भी अच्छा योगदान दिया। गुजरात टाइटंस के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने दो-दो विकेट लिए।
लखनऊ की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर सातवें स्थान पर है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=9YLY-jjnNP4[/embedyt]


















