सिद्धार्थनगर पुलिस एव एसओजी टीम को बड़ी सफलता,पत्नी की हत्या का इनामी आरोपी मुठभेड़ मे गिरफ्तार

Voice Of News 24

07 Apr 2024 20:27 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र की घटना एक गांव मे लाकर अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे नेपाल के आरोपी को पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार रात को मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर किया हें। बताते चले की पुलिस कार्रवाई मे आरोपी के पैर मे लगी गोली , आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। महिला भी नेपाल की रहने वाली थी।

क्या था मामला

2022 की घटना मोहना थाना क्षेत्र डफालीपुर पुल र्क पास दो साल पहले हाथ पैर बंधी एक महिला की शव मिली थी। पुलिस की जांच पड़ताल मे पता चला मरनी वाली महिला नेपाल की रहने वाली है उसकी हत्या उसके पति ने ही की है।

आरोपी पर था 25 हजार का इनाम घोषित 

पुलिस ने आरोपी पति संजय लोध पुत्र बालमुकुंद लोधी निवासी रुपनदेही नेपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

मुखबीरी सूचना से मिली सफलता

कल शनिवार रात एसओजी सर्विलांस सेल व थानाध्यक्ष मोहाना को गुप्त सूचना मिली।आरोपी नेपाल से डफालीपुर पुल के रास्ते सिकरी बाजार की तरफ सें जाएगा । जब पुलिस ने उस रास्ते पर पहुंच कर रात को चेकिंग करने लगी । कुछ देर बाद एक बाइक आई पुलिस द्वारा उसे टार्च जलाकर हाथ देकर रुकने का इशारा किया गया तो वह रुका नही तेजी से गड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा और गीर गया और बाइक छोड़कर भागने लगा। और पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दि और लोड करने लगा पुलिस की जवाबी फायरिंग मे आरोपी के पैर मे लगी गोली और वह गंभीर रुप घायल होकर गिर गया । घायल आरोपी को सीएचसी बर्डपुर मे भर्ती कराया है।

आरोपी के पास से हुई बरामदगी

आरोपी के पास मुठभेड़ में पुलिस ने एक तमंचा 32 बोर एक ज़िंदा कारतुस एक खोखा कारतुस एक बाइक एक मोबाइल और कुछ भारतीय और नेपाली रुपये बरामद हुए है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.