भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए 3 आतंकी, दो पाकिस्तानी आतंकियों में एक ने हिजबुल मुजाहिदीन ली है ट्रेनिंग

Voice Of Newe 24 

04 Apr 2024 22:03 PM

महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर तीन संदिग्ध आतंकियों को ATS ने किया गिरफ्तार इनमें 2 पाकिस्तान और एक कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों से पुछताछ के बाद तीनों को गोरखपुर एटीएस के सुपूर्द कर दिया गया ।तीनो नेपाल के रास्ते भारत आ रहे थे | गुरुवार को एटीएस ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी।

महराजगंज स्थित भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से मंगलवार की रात को प्रवेश कर रहे तीन संदिग्धों को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया था. पूछताछ के बाद तीनों को पकड़ लिया था पूछताछ के बाद तीनों को लखनऊ एटीएस को सौंप दिया गया. लखनऊ एटीएस की टीम तीनों को लेकर अपने साथ रवाना हो गई. पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों से सनसनीखेज जानकारी हाथ लगी है. फिलहाल, सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

 

ATS को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक ये लोग पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई (ISI) की मदद से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.बता दें कि ATS के हत्थे चढ़ा मोहम्मद अल्ताफ बट पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है. वहीं, सैयद गजनफर इस्लामाबाद का रहने वाला है. जबकि, नासिर अली जम्मू कश्मीर का निवासी है. मोहम्मद अल्ताफ हिजबुल मुजाहिदीन के मुजफ्फराबाद स्थित कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.