मेरठ लोकसभा सीट से अतुल प्रधान का कटा टिकट,समाजवादी पार्टी ने सुनीता वर्मा को मेरठ सीट से बनाया प्रत्याशी

 Voice Of News 24 

04 Apr 2024 17:23 PM

मेरठ

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने मुरादाबाद के बाद अब मेरठ सीट पर नामांकन के आखिरी दिन अपने उम्मीदवार को बदल दिया है. पार्टी ने यहां सबसे पहले भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था लेकिन अब उनका पत्ता काटकर फिर अतुल प्रधान को उम्मीदवार बनाया था. वहीं, अतुल प्रधान का विरोध होने के बाद अब पार्टी इस सीट पर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है.

 

सुनीता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा को 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर दिया गया था। दोनों 2021 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। बता दें कि अतुल प्रधान सरधना सीट से विधायक हैं और उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता संगीत सोम को हराया था। इससे पहले सपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार बदलते हुए भानुप्रताप की जगह अतुल प्रधान को टिकट दिया था।

.जहां समाजवादी पार्टी ने अतुल प्रधान का टिकट काट दिया है.अब पूर्व मेयर रही सुनीता वर्मा को टिकट दिया है जानकारी के लिए बता दें कि सुनीता वर्मा ने सपा से नामांकन किया है.पति योगेश वर्मा के साथ सुनीता कलेक्ट्रेट पहुंची थीं. आज मेरठ में नामांकन का आखिरी दिन है.रफीक अंसारी समेत कई नेता नामांकन में मौजूद रहे है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.