Voice Of News 24
01 Apr 2024 18:16PM
उसका
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के नगवा सिवान मे अज्ञात कारणों के चलते आज सोमवार को गेहूं की फसल मे आग लगाई जिसमे 45 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ देर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में गेहूं की फसल जलने से आग की ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गई। किसानों ने आग को फैलने से रोकने के लिए ट्रैक्टर-हैरो से जमीन की जुताई भी की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।

जानकरी के अनुसार उसका बाजार थाना के नगवा सिवान मे आग लग गई देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया लगभग किसानों के फसल जल कर खाक होगये ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास की गया लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना पर घटना स्थल पर आलाधिकारी पहुंच चुके थे। फसल जलने से किसानों को भारी नुक़सान पहुँचा है।आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।























