Voice Of News 24
26 Mar 2024 08:56 AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के गांव तेजगढ़ की रहने वाली दो किशोरियों बालिका होली खेलने के बाद के पास राप्ती नदी मे सोमवार को नहाने के दौरान डुब कर लापता हो गई। इस घटना से परिवार मे कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे एसडीएम सीओ बांसी फोर्स के साथ मौजुद रह कर गोताखोरों की मदद से किशोरीयों की तलास करा रहे हैं लेकिन देर शाम तक सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार दोनों बांसी क्षेत्र के तेजगढ़ के रहने वाली सुमन पुत्री ईनल 14 वर्ष झिनकानी पुत्री बैनाम 14 वर्ष कल सोमवार को होली खेलने के बाद गांव के सटे के बहने वाली राप्ती नदी मे नहाने गई थी। नदी मे नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी जा कर डुब गई। डुबता देख आसपास मौजुद लोगों ने शोर मचा और कुछ ग्रामीण बचाने के लिए नदी मे भी उतर गए लेकिन दोनों बच्चीयों का पता नहीं चला ।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबी दोनों बच्चियों की देर शाम तक तलाश कराते रहे पर कोई सुराग नहीं मिल सका । दोनों परिवार मे कोहराम मचा गया |

इस घटना की जानकारी देते बांसी कोतवाली विदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे तलाश की जा रही है पर अभी तक पता नहीं चल सका है . खबर लिखे जाने तक बच्चीयों की तलास की जा रही हैं ।























