संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव , क्षेत्र मे मचा हड़कंप

Voice Of News 24 

18 Mar 2024 23:18PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मेहदानी गांव के पास आज सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला बुजुर्ग का शव।शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह की भोर मे बच्चे शौच करने गये हुए थे । लड़कों ने देखा की पेड़ से शव लटका हुआ है। गांव मे आकर जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर भीड़ लग गई।

https://youtu.be/GzfBidz96v8?si=v7UiFRgyrMQr-H85

मृतक की पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज निवासी खुदुर (70 ) पुत्र बहरईची के रूप मे हुई। घटना की सूचना मिलते हि मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा । अधिक जानकारी के अनुसार खुदुर सेहरी सिंघा गांव मे अपनी बेटी के घर रहा करता था ।

बेटी को घटना की जानकारी हुई तो वह पहुंची और बताया की पिता तीन चार वर्ष से मेरे घर पर रह रहे थे। नशा बहुत ज्यादा किया करते थे। रविवार को शाम को भोजन करने के बाद घर के कमरे मे सोने चले गये। मै अपने बच्चों के साथ दुसरे कमरे मे सोने चले गई । जब सुबह मै उठी तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थे।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://fb.watch/qUewPF854S/
इस मामले मे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्त ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टर्माटम क लिए भेज दिया गया है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे मे कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया मामला आत्यहत्या का लग रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.