Voice Of News 24

17 Mar 2024 18:06 PM
महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भिड़ंत होगी. ऐसे में दोनों में चाहे जो भी जीते, पहली बार ही खिताब अपने नाम करेगा. दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरे साल लीग के फाइनल में पहुंची है और इस बार उसकी कोशिश खिताब अपने नाम करने की होगी. दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी. दूसरी तरफ डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही सत्र में मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी महिला टीम को खिताब जीतने का शानदार मौका मिल गया है.
दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज में खेले आठ में से छह मैचों में जीत दर्ज की थी और टीम 12 अंकों के साथ सीधे फाइनल का टिकट कटवाया है. दिल्ली के पास ऐसे में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है. बात अगर बैंगलोर की करें तो उसने लीग स्टेज में खेले आठ में से चार मैच जीते और एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
आरसीबी महिला टीम शानदार खेल देखाया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों ही टीमें पहली बार चैंपियन बनने के लिए पूरा जोर लगा देंगी.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन-
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस मेघना/दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर और रेणुका ठाकुर.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे और मिन्नू मणि/तितास साधु.












