मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर के दौरे पर, आज 551 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Voice Of News 24 

15 Mar 2024 10:37PM

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ आज सिद्धार्थनगर के दौरे पर है. सीएम योगी 551 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. सुबह 11:30 बजे से BSA मैदान, सिद्धार्थनगर में कार्यक्रम होगा.बता दें कि 4,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा.इसके बाद 12:30 बजे MMM प्रौद्योगिकी विवि गोरखपुर में कार्यक्रम होगा.गोरखपुर में राप्ती नगर विस्तार परियोजना का शिलान्यास है.

बताते चले सीएम सुबह 11.20 बजे बीएसए मैदान में हेलीकाप्टर से आएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:05 बजे हेलीकाप्टर से बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे। वह 11:20 बजे हेलीपैड बीएसए ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां से वह कार्यक्रम स्थल पर 11:25 पहुंचेंगे, यहां वह 11:30 से 12:30 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा करेंगे। इसके बाद वह 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे और 12:35 बजे हेलीपैड पहुंचकर रवाना होंगे।अशोक मार्ग पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
बीएसए मैदान में सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर अशोक मार्ग पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। साड़ी व हाइडिल तिराहे पर ही वाहनों को रोका जाएगा। पैदल समेत अन्य राहगीरों पर सुरक्षाकर्मियों की निगरानी रहेगी। कार्यक्रम के मद्देनजर सड़क किनारे एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई की गई है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.