आई सी सी टेस्ट रैंकिंग में अश्विन बने विश्व के नंबर-1 गेंदबाज

Voice Of News 24 

13 Mar 2024 15:19 PM

आई सी सी ने टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें एक बड़ा बदलाव हुआ है. अश्विन अब टेस्ट में दुनिया के नए नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपने ही साथी जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है . सीधे शब्दों में कहें तो रविचंद्रन अश्विन ने जसप्रीत बुमराह से बादशाहत छीन ली है. अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किए प्रदर्शन का इनाम मिला, जहां वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे.

आई सी सी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अश्विन 870 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर 1 गेंदबाज हैं. ये मुकाम उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाकर हासिल की है, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 10 पारियों में झटके 26 विकेट का नतीजा हो सकता है. अश्विन के बाद गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के जॉश हेजलवुड और भारत के जसप्रीत बुमराह हैं