जौनपुर में भाजपा नेता की फिल्मी अंदाज में गोली मार कर हत्या ,घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रखा

Voice Of News 24

07 Mar 2024 13:34 PM

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या की इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। आज गुरुवार 7 मार्च को जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज जौनपुर में कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता को रोककर गोली मारते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल वारदात को संज्ञान में लेते हुए जौनपुर पुलिस ने भी कार्यवाही शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गुरुवार सुबह कुछ बाइक सवार बदमाशों ने जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव कुमार को निमंत्रण कार्ड देने के बहाने रोका और गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गए। इस बीच प्रमोद को घायल अवस्था में जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जौनपुर,डा0 अजय पाल शर्मा  ने  बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस घटना का खुलासा करेंगे. अभी सूचना के हिसाब से तीन लोग इस मामले में शामिल हैं. एसपी ने कहा कि जांच जारी है. हमारी टीमें वर्कआउट कर रही हैं. संदिग्धों की जानकारी प्राप्त हुई है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.