100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बनेंगे अश्विन

Voice Of News 24

07 Mar 2024 12:10 PM

Ashwin 100th Test: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला में अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलने उतरेंगे। वह 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बनेंगे।अब तक दुनिया के 75 खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.इसके अलावा अश्विन भारत के 92 साल के टेस्ट इतिहास में केवल पांचवें गेंदबाज होंगे, जो 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलेंगे। अश्विन से पहले अनिल कुंबले, कपिल देव, ईशांत शर्मा और हरभजन सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।

अश्विन की इस कामयाबी का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (58 टेस्ट) समेत पूर्व कप्तान एमएस धोनी (90 टेस्ट), मो. अज़हरुद्दीन (99 टेस्ट), रवि शास्त्री (80 टेस्ट) और बिशन सिंह बेदी सरीखे टीम इंडिया के नायक भी अपने करियर में 100 टेस्ट पूरे नहीं कर सके. मो. अज़हरुद्दीन को इस बात का हमेशा मलाल रहा कि वो 99 से 100वें टेस्ट का सफ़र पूरा नहीं कर सके. इनके अलावा ज़हीर ख़ान (92 टेस्ट) और गुंडप्पा विश्वनाथ (91 टेस्ट) भी टेस्ट की नर्वस नाइंटीज़ में फंसकर रह गए.देखना दिलचस्प होगा की भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कितना यादगार बनाते हे अपना 100 टेस्ट मैच