महिला क्रिकेटर शबनीम इस्माइल फेंक दी इतिहास की सबसे तेज़ गेंद

Voice Of News 24

06 Mar 2024 13:34 PM

महिला भी पुरुष से पीछे नहीं इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर शबनीम इस्माइल, जो इन दिनों वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में खेल रही हैं, उन्होंने महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है.शबनीम वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकी, जिसकी रफ्तार 132.1 किमी प्रति घंटे की थी. शबनीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बल्लेबाज़ मेग लैनिंग को यह गेंद फेंकी. मेग लैनिंग दिल्ली की कप्तान हैं. मुंबई की गेंदबाज़ ने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद को 132.1 किमी प्रति घंटे की रिकॉर्ड रफ्तार के साथ फेंका, जो डॉट बॉल रही.

वहीं शबनीम इस्माइल की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली खिलाड़ी हैं. 35 वर्षीय शबनीम ने अब तक 1 टेस्ट, 127 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में उन्होंने 3, वनडे में 191 और टी20 इंटरनेशनल में 123 विकेट झटके हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.