धर्मशाला टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान,केएल राहुल आखिरी टेस्ट से बहार

Voice Of News 24

29 Feb 2024 15:21 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है.इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव हुआ है. चोटिल केएल राहुल धर्मशाला टेस्ट में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि रांची टेस्ट नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हुई है. बीसीसीआई के बयान में आगे कहा गया, ”जसप्रीत बुमराह को रांची टेस्ट से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया था. लेकिन 5वें टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. बुमराह धर्मशाला में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे

वॉशिंगटन सुंदर भी 5वें टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. वॉशिंगटन सुंदर को रणजी मैच खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है. इसके अलावा किसी नए खिलाड़ी को आखिरी टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ नहीं जोड़ा गया है.

धर्मशाला टेस्ट के लिए टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटिदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत, देवदत्त पडिक्कल, अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाशदीप.