नामीबिया के 22 साल के जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका

Voice Of News 24 

28 Feb 2024 08:35 AM

मंगलवार को नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय इंटरनेशनल स्टेडियम में तूफान देखने को मिला। यह तूफान नामीबिया के 22 साल के जान निकोल लॉफ्टी ईटन के बल्ले से देखने को मिला है। दरअसल नेपाल में इस समय ट्राई नेशन टी20I सीरीज खेली जा रही है। इसमें नेपाल और नामीबिया के अलावा नीदरलैंड की टीम भाग ले रही है।

https://x.com/ICC/status/1762439989067968840?s=20

इस ट्राई नेशन टी20I सीरीज का पहला मैच नेपाल और नामीबिया के बीच खेला गया था। जिसमें 22 साल के जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक ठोक दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्‍ला के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने नामिबिया के खिलाफ ही 2023 में सिर्फ 34 गेंदों पर शतक जड़ा था। अब लॉफ्टी ने नेपाल के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक का महारिकॉर्ड बनाया है।

दरअसल, लॉफ्टी का ये शतक इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि ये बेहद मुश्किल परिस्थितियों में आया है। नामिबिया ने 10 ओवर में महज 62 के स्‍कोर पर शीर्ष तीन बल्‍लेबाजों को खो दिया था। इसके बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लॉफ्टी ईटन ने पहली ही गेंद से विस्‍फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर बाउंड्री की बोछार कर दी और देखते ही देखते सिर्फ 33 गेंदों पर सबसे तेज शतक ठोक डाला।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.