सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में नसबंदी शिविर का आयोजन,54 महिलाओं में सिर्फ 30 महिलाओं का हुआ नसबंदी

Voice Of News 24

27 Feb 2024 16:02 PM

सिद्धार्थनगर/ लोटन

सिद्धार्थनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में नसबंदी कार्यक्रम के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है।अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था सोमवार को नसबंदी कराने के लिए 54 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। सभी महिलाएं समय से अस्पताल में पहुंची,लेकिन डॉक्टर के समय से नहीं आने से ऑपरेशन में देरी हुई। घंटों इंतजार के बाद आधा दर्जन महिलाएं घर चली गईं। 54 महिलाओं में सिर्फ 30 महिलाओं का ही नसबंदी की गई।ऑपरेशन करने आई टीम में डाॅ. पी कन्नौजिया, विशाल चतुर्वेदी, नीरज पाल, पवन कुमार शामिल रहे।

सीएचसी अधीक्षक एके चौधरी ने कहा कि नया सीएचसी है। धीरे-धीरे सभी सुविधा हो जायेगी।केश के हिसाब से बेड की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है कुछ कारण की वजह से देरी हुई ,जानकारी देते हुए कहा की हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में नसबंदी सबसे ज्यादा होता है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.