WPL 2024:महिला प्रीमियर लीग का होगा धमाकेदार आगाज उद्घाटन में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

Voice Of News 24

20 Feb 2024 09:25 AM

महिला प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से होगी। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक धमाकेदार उद्घाटन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन परफॉर्म करते नजर आएंगे।इस सेरेमनी का आयोजन 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे से होगा। बताते चले की कार्तिक आर्यन के अलावा और कौन-कौन से स्टार्स इसमें परफॉर्म करेंगे, इसके बारे में जल्द ही पता चलेगा।टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा।


पिछले साल की तरह इस बार भी कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेली गई थी। इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई की जगह बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जायेगा। प्रतिदिन एक ही मैच होगा। पांचों टीमें इस महाकुंभ के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.