ऑस्ट्रेलिया ने अंडर19 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को 79 रनों से हराया

Voice Of News 24

11 Feb 2024 21:45 PM

IND vs AUS Final:अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया से था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गई।सीनियर स्तर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर स्तर पर भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेइब्गेन ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 253 रनों का स्कोर बनाया.

भारत के लिए राज लिंबानी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. राज लिंबानी ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. नमन तिवारी को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा सौमी पांडे और मुशीर खान ने 1-1 कंगारू बल्लेबाज को आउट किया.

भारत की शुरुआत निराशा जनक रहीं मुशीर खान, उदय सहारन, सचिन दास और प्रियांशु मौलिया जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया. दरअसल, टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार पवैलियन लौटते रहे. हालांकि, ओपनर आदर्श सिंह ने एक छोड़ को जरूर थामे रखा, लेकिन दूसरे छोड़ से बल्लेबाजों के आउट होने का सिलसिला रूका नहीं. लिहाजा, भारतीय टीम 79 रनों से हार गई. भारत के लिए आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 77 गेंदों पर 47 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए मेहेल बियर्डमैन और राफ मैकमिलन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. मेहेल बियर्डमैन और राफ मैकमिलन को 3-3 कामयाबी मिली. कैलम विल्डर ने 2 विकेट लिए. चार्ली एंडरसन और टॉम स्ट्रेकर ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.