अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला आज टूर्नामेंट फाइनल में तीसरी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

Voice Of News 24

11 Feb 2024 09:49 AM

India U19 vs Australia U19 World Cup Final :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन देखन को मिला है और ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर सिक्स फिर सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम को जीत मिली। वहीं ऑस्ट्रेलियाई अंडर 19 टीम का भी प्रदर्शन कुछ इसी तरह का देखने को मिला है, ऐसे में फाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

दोनों टीमों के बीच ये खिताबी मैच साउथ अफ्रीका के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। भारत फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इसके बाद कुछ के करियर को उड़ान भरने के लिए पंख मिलेंगे जबकि कुछ गुमनामी में चले जाएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय अंडर 19 – उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, अर्शिन कुलकर्णी, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), आदर्श सिंह, इनेश महाजन (विकेटकीपर), रुद्र पटेल, प्रियांशु मोलिया, मोहम्मद अमान, मुशीर खान, सौम्य पांडे, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, प्रेम देवकर, मुरुगन अभिषेक।

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 – ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हैरी डिक्सन, रयान हिक्स (विकेटकीपर), चार्ली एंडरसन, कोरी वास्ले, एडन हे कॉनर, हरकीरत बाजवा, ओलिवर पीक, हरजस सिंह, सैम कोनस्टास, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, कैलम विडलर, टॉम कैंपबेल, महली बियर्डमैन, लाचलान ऐटकेन।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.