Voice Of News 24
25 Jan 2024 11:03AM
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज आज गुरुवार से शुरू हो गयी है। पहला टेस्ट हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला रहा है । हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को ओली पोप के रूप में दूसरा झटका लगा है. इससे पहले अश्विन ने बेन डकेट के रुप में मेहमान टीम को पहला झटका दिया था. अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई है
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच























