पुआल में मिला लाखों की सूखी मछलियों का जखीरा,सरहद के जवानों ने बिगाड़ा सूखी मछली के तस्करों का खेल,मुखबिर ने मार ली बाजी!

सिध्दार्थनगर जिले में बड़े आयात-निर्यात बन्दरगाहों की तर्ज पर सूखी मछलियों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है,जिसकी कीमत कई लाखों के आंकी जा रही है,जानिए कैसे मिली SSB को कामयाबी?

Voice Of News 24-Exclusive सिध्दार्थनगर:आज शाम के वक्त जिले के एक सरहदी इलाके में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना मिली कि माधवपुर ईस्ट गाँव के एक पुआल की ढेर में भारी मात्रा में सूखी मछलियों का गट्ठर छुपाया गया है।जिसकी सूचना मिलते ही SSB के 43 वीं वाहिनी के जवान और कहरहवाँ पुलिस चौकी की संयुक टीम ने मौके पर खंगाला तो सभी की आँखें खुली रह गई।मुखबिर की सटीक जानकारी ने छुपे हुए सूखे मछलियों के खेप को बेपर्दा कर दिया और टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई।जिला कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता के आदेश और सहायक कमांडेंट एम.बी.सिंह के दिशा निर्देश पर इतनी बड़ी तस्करी के लिए जाने वाली सूखी मछलियों का खजाना बरामद हुआ।

मछलियों के गट्ठर का ढेर इतना बड़ा था कि उठाने से लेकर ले जाने में सभी के पसीने छूट गए और कई बार गाड़ियों को लोड करके भेजना पड़ा।फिलहाल सहायक कमांडेंट ने बताया कि 65 गट्ठर मौके से बरामद हुई है जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही हैं।मौके से कोई अभियुक्त गिरफ्तार नही हुआ है लेकिन जिसके जमीन पर यह मछलियों का जखीरा बरामद हुआ है शक की तलवार उसी की तरफ घूम रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.