Voice Of News 24
21 Dec 2023 00:11AM
सिद्धार्थनगर जिले में मानो चोरों ने चम्बल बना दिया हो और जब मर्जी चोरियों की वारदात को अंजाम दिए जा रहे हैं, हाल ही में बीते रात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नई चोरी का कारनामा उजागर हुआ है, पढ़िये पूरी खबर..
सिद्धार्थनगर
प्रशासन की तरफ़ से एक फ़रमान जारी हुआ था कि उत्तर प्रदेश के समस्त पुलिस कर्मी जो भी एक जिले में 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उन्हें पुलिस व्यवस्था को सुचूरू और नवीनीकरण के जरिये तबादला कर फेरबदल किया गया। जिसमे सिद्दार्थनगर जिले के भी तमाम छोटे-बड़े पुलिसकर्मियों को जिलाबदर कर अन्य जिलों में भेज तैनाती दिया गया।फिर क्या?अफसर तो बदल गए लेकिन परिणाम नही बदला और जिले में चोरों का आतंक खूब फल फूल रहा है।

चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जिले के बगल में ही चोरियों को निडर होकर अंजाम दिए जा रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है।अगर चोरियों की समीक्षा की बात की जाय तो सिद्धार्थ नगर कोतवाली का स्थान प्रथम श्रेणी में आएगा।तत्काल की चोरी तो बहुत बड़ी नही है लेकिन चोरों का हौसला बढ़ा देख कहा जा सकता है कि बड़ी वारदातों का पैरामीटर दूर नही है।

मुख्यालय के अनुप नगर में बहुत ही शातिर तरीके से एक चोर ने चोरी को अंजाम दिया। सिद्धार्थनगर जिले के एक राष्ट्रीय अखबार के फोटोग्राफर के घर के बाहर खड़ी रेंजर साइकिल को चोर चुपके से उठा ले गया।जिसे लेकर पुलिस व्यवस्था लापरवाही के कटघरे में खड़ी है।वहीं सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ शातिराना चोरी का वीडियो पुलिस महकमे की नाकामी और घोड़े बेचकर सोने की कमियों पर बड़ा सवालिया निशान है।













