ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे फौजी रिंकू कुमार का जोरदार अभिनंदन, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूठरीकलां

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जनपद की डिबाई तहसील अंतर्गत अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम पूठरीकलां में देश सेवा का जज्बा लेकर लौटे एक जांबाज फौजी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जनपद की डिबाई तहसील अंतर्गत अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम पूठरीकलां में देश सेवा का जज्बा लेकर लौटे एक जांबाज फौजी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गांव के निवासी आनंद सिंह के सुपुत्र रिंकू कुमार भारतीय सेना के इंजीनियर सेंटर रुड़की से अपनी कठिन मिलिट्री ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर जैसे ही पहली बार अपने गृह जनपद और गांव पहुंचे, तो पूरा क्षेत्र उनके स्वागत में उमड़ पड़ा।

रिंकू कुमार के आगमन को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में सुबह से ही खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा था। गांव की सीमा पर पहुंचते ही परिजनों ने नम आंखों और गर्व से फूले सीने के साथ लाडले को गले लगाया और फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने देश भक्ति के गीतों और भारत माता के गगनभेदी जयकारों के साथ फौजी का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

इस गौरवमयी अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि आज पूठरीकलां ही नहीं बल्कि पूरे बुलंदशहर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे बीच का एक साधारण युवा आज भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सरहदों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। वक्ताओं ने कहा कि रिंकू कुमार की इस सफलता से गांव और आस-पास के क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होने और देश सेवा के मार्ग पर चलने की एक नई प्रेरणा मिलेगी।

पूरी निष्ठा से करूंगा देश की सेवा: रिंकू कुमार

ग्रामीणों और परिजनों से मिले इस अपार स्नेह और अभूतपूर्व स्वागत से भावुक होकर युवा फौजी रिंकू कुमार ने सभी ग्रामवासियों का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए संकल्प दोहराया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और वीरता के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे और अपने शौर्य से गांव, जनपद और पूरे देश का नाम रोशन करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.