Voice Of News 24
13 Dec 2023 00:07Am
सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र मे आवारा पशुओं से किसानों का बुरा हाल आह भर ने पर मजबूर है। जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। आवारा पशुओं पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार सख्त है और हर सम्भव प्रयास का दावा कर रही है. लेकिन इसके बावजूद भी आवारा जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब आलम यह हो गया है कि किसान इन पशुओं से परेशान हो गए हैं.

क्योंकि ये आवारा जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. आवारा पशुओं से बचाव के लिए हालांकि गौशाला निर्माण की पहल की गई है, लेकिन पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर लगी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान फसलों की रखवाली में दिन-रात जुटे रहते हैं। इसके बावजूद भी अपनी गाढ़ी कमाई की फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। क्षेत्र में तकरीबन हजारों आवारा पशु छुट्टा घूम रहे हैं।























