भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एक चौंकाने वाला फ़ैसला मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव होंगे

Voice Of News 24

11 Dec 2023 17:17PM

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव होंगे, सोमवार को विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था. इसके बाद से ही यहां सीएम फेस को लेकर बहस शुरू हो गई थी. यहां शिवराज सिंह चौहान के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी सीएम पद की रेस को लेकर चर्चा में थे.


मध्य प्रदेश कि जनता को बीजेपी ने दिया सरप्राइज़ ,मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव होंगे, सोमवार को विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया. इससे पहले मध्य प्रदेश सीएम का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बात की. इसके बाद पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा ने भोपाल स्थिज राज्य मुख्यालय में विधायकों के साथ बैठक की. इसी में सीएम के नाम पर मुहर लगी.

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]