मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रियादी

Voice Of News 24

11 Dec 2023 16:30PM

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पाँच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना वैध माना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए क्या लिखा

https://x.com/bstvlive/status/1734135488611758327?s=20

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम योगी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा धारा 370 और 35 A के संबंध में दिया गया निर्णय अभिनंदनीय है। यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू- कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने वाले ऐतिहासिक कार्य के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से उनका पुनः हार्दिक आभार। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख क्षेत्र सुशासन, विकास और समृद्धि के नए मापदंड स्थापित करेंगे। जय हिंद।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.