ज्ञानवापी केस :एएसआई को आज दाखिल करनी है ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट,आज का दिन बेहद अहम, ज्ञानवापी मस्जिद में 100 से अधिक दिन तक चला सर्वे

Voice Of News 24

11 Dec 2023 10 :07 Am

वाराणसी के ज्ञानवापी केस में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि ASI टीम आज कोर्ट में जिला जज को रिपोर्ट सौंपेगी.अपनी सर्वे स्टडी रिपोर्ट जिला जज की अदालत में देगी.सर्वे रिपोर्ट से ज्ञानवापी मस्जिद की सच्चाई सामने आएगी.जानकारी के लिए ये भी बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद में 100 से अधिक दिन तक सर्वे चला है. वजूखाने को छोड़कर सम्पूर्ण परिसर का सर्वे किया गया है.चार टीमों ने गुम्बदों व तहखाने समेत परिसर का सर्वे किया.

ASI को 17 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन पिछली सुनवाई में एएसआई ने दस दिनों की मोहलत मांगी थी. सर्वेक्षण में इस्तेमाल तकनीकी रिपोर्ट न आ पाने की वजह से शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जिला जज ए के विश्वेश की अदालत में रिपोर्ट जमा करने के लिए 15 दिन और समय मांगा था

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश के आदेश से ज्ञानवापी परिसर (सील वजूखाने को छोड़ कर) में एएसआई ने बीते 24 जुलाई को सर्वे शुरू किया था।

2 नवंबर को एएसआई ने कोर्ट को बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय चाहिए। इसके बाद एएसआई ने दोबारा अतिरिक्त समय दिए जाने की कोर्ट से मांग की। तीसरी बार अतिरिक्त समय की मांग करने पर अदालत ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 दिन की मोहलत एएसआई को दी। इसके साथ ही इस प्रकरण की सुनवाई की अगली तिथि 11 दिसंबर नियत कर दी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.