उसका बाजार :पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,कई घायल

Voice Of News 24

29 Nov 2023 23:10PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के नौखानिया गांव मे बुधवार को सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । मारपीट में कई लोगों के घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट मे एक पक्ष के रामआशीष पुत्र ज्ञानदास साहनी 25 वर्ष राजवंश पुत्र स्व संतोषी 4o वर्ष को गंभीर चोट आई है।
वहीं दूसरे पक्ष को चोट आई है। पुलिस ने दोनो पक्षों के छह -छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस मामले मे पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

इस घटना की जानकारी जब थाना अध्यक्ष सतेंद्र कुंवर ने बताया कि आपसी कहासुनी को लेकर दोंनो पक्षों मे मारपीट का मामला सामने आया है। दोनो पक्षों के तरफ से तहरीर मिली है। दोनो पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.