20 साल बाद विश्व कप फाइनल में भारत ,ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा मुकाबला

Voice Of News 24

17 Nov 2023 22:09 Pm

वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के जिस मैदान पर खेला जाना है, वह दुनिया का सबसे बड़ा मैदान है। इस स्टेडियम की सीटिंग कैपासिटी 1 लाख 32 हजार है जो कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से करीब 40 हजार ज्यादा है।

वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के लिए मंच सज गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मुकाबला होने वाले हैं. 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने थे. हालांकि, जोहानिसबर्ग में खेला गया यह मुकाबला एकतरफा था. रिंकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया था. अब एक बार फिर से दोनों मुकाबले के लिए तैयार हैं. अब देखना होगा कि इतिहास खुद को दोहराता है या फिर भारतीय क्रिकेट टीम 20 साल पुराना बदला चुका पाती है.

भारत के साथ 19 नवंबर को फाइनल खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भी कुछ कम नही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्मिथ, वार्नर, जैसे बड़े खिलाड़ी हैं। जो अकेले के ही मैच को जिता सकते है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बैटिंग, बॉलिंग और फिल्डिंग तीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि शमी, बुमराह और कुलदीप की गेंदबाजी का मुकाबला करना ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाजों के लिए आसान नही होगा। वही रोहित, विराट, सूर्या, श्रेयश, की बल्लेबाजी के आगे गेंदबाजी कर विकेट लेना एक कठिन टास्क होगा।

दोनों टीमों के बीच मुकाबले

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक 150 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 57 मैंचों में जीत हांसिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 83 मुकाबलों में जीत मिली है।वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना कुल 13 बार हुआ है.इन 13 वर्ल्ड कप मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैचों में जीत हासिल की है.भारत को सिर्फ 5 मैचों में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है.

भारत चौथी बार फाइनल में खेलेगा

भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया। दूसरी ओर, कंगारू टीम आठ साल के बाद विश्व कप का फाइनल खेलेगी। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलिया को 1975 और 1996 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसे पिछली बार 2019 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.