इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हराया , जीत के साथ इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाई

Voice Of News 24

12 Nov 2023 09:21 AM

विश्व कप के 44वें मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 से हाराया। इंग्लैंड का जहां जीत के साथ टूर्नामेंट समाप्त हुआ। वहीं, हार के साथ पाकिस्तान सफर थम गया। पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट बेहद खराब प्रदर्शन रहा।इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे। बेन स्टोक्स ने 84 रन की पारी खेली। वहीं, जो रूट ने 60 तो बेयरस्टो ने 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सलमान आगा ने अर्धशतकीय पारी खेली। डेविड विली ने तीन विकेट झटके।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का सफर खत्म हो चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया और अंत में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, 16 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में कोलकाता के ईडन गार्ड्ंस में ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.